Ranchi dpro
Attached Photo :
Subject : आरटीई अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की रिक्त सीटों पर द्वितीय चरण का ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई से शुरू नामांकन की पूरी प्रक्रिया जिले की वेबसाइट www.rteranchi.in पर ऑनलाइन संपन्न की जाएगी। संबंधित विद्यालयों के लिए द्वितीय चरण में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 27.07.2026 से 02.08.2026 तक स्वीकार किए जाएंगे वेबसाइट पर विद्यालयवार रिक्त सीटों का विवरण उपलब्ध है। अभ्यर्थी/अभिभावक पड़ोस के (क्रमशः 01 कि.मी., 03 कि.मी. एवं अंततः 06 कि.मी. दूरी सीमा तक) अधिकतम 03 विद्यालयों का चयन कर आवेदन कर सकते हैं प्रत्येक अभ्यर्थी/अभिभावक को अपने लॉगिन आईडी से वेबसाइट पर केवल उन्हीं 03 विद्यालयों का चयन करना होगा जहाँ सीटें रिक्त हों तथा संबंधित विद्यालय से अपने घर की दूरी किलोमीटर में अंकित कर आवेदन सबमिट करना होगा फार्म भरने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में अनिल कुमार - 9570982798 में संपर्क किया जा सकता है on dated 25/07/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)