| Subject : |
पश्चिमी सिंहभूम जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से गति प्रदान करने की दिशा में आज सदर अस्पताल, चाईबासा परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम की उपस्थिति में कुल 128 टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार (फूड बास्केट) का वितरण किया। इनमें 27 मरीजों को प्रथम माह का तथा 101 मरीजों को तृतीय माह का फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। on dated 25/07/2026 |