| Subject : |
जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गौतम कुमार के निर्देशानुसार आज सरायकेला मोड़ के समीप मोटरयान निरीक्षक के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। on dated 10/06/2026 |