DPRO WEST SINGHBHUM
Attached Photo : district_press Release
district_press Release
district_press Release
district_press Release
district_press Release
Subject : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति-सह-अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालयों में लिपिकीय संवर्ग के पदों के वर्गीकरण, आवश्यक पद सृजन तथा अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान जिला में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन, कार्यालय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा बढ़ते कार्यभार के अनुरूप मानव संसाधन की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। इस क्रम में जिला अंतर्गत जिला स्तरीय एवं अनुमंडल स्तरीय कुल 22 कार्यालयों तथा 36 प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों की कार्यप्रणाली एवं आवश्यकता का आकलन करते हुए लिपिकीय पदों के वर्गीकरण पर विचार किया गया। on dated 10/06/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)