| Subject : |
पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 70 लोगों ने उपायुक्त से भेंट कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान अनुकंपा नियुक्ति, सरकारी तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, आवास योजनाओं से संबंधित समस्याएं, विद्युत व्यवस्था, आपदा सहायता, चिकित्सीय सहायता सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। जिस पर उपायुक्त ने सभी मामलों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। on dated 10/06/2026 |