| Subject : |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़
=============================
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 553
============================
दिनांक:-09-04-2026
============================
आकांक्षा परीक्षा में पाकुड़ के 11 विद्यार्थी सफल, उपायुक्त ने दी बधाई
पाकुड़ जिले के लिए गौरव की बात है कि आकांक्षा परीक्षा के परिणाम में जिले से कुल 11 विद्यार्थी सफल हुए हैं। यह सफलता जिले में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त द्वारा पूर्व में शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। साथ ही विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए गए तथा आकांक्षा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए थे।
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। आकांक्षा परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को अब रांची में रहकर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी कराई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।
==============================
Teamprdpakur on dated 10/04/2026 |