PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
district_press Release
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ============================ प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 552 ============================= दिनांक:-09-04-2026 ============================ जेपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रोजेक्ट प्रयास के तहत 3 दिवसीय पावर रिवीजन कैंप का आयोजन जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा प्रोजेक्ट ‘प्रयास’ के अंतर्गत झारखंड लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए “जेपीएससी प्रीलिम्स बूस्टर – पावर रिवीजन कैंप” का आयोजन किया जा रहा है।यह विशेष 3 दिवसीय सत्र आज दिनांक 09, 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से आयोजित होगा। इस मेगा लास्ट-मिनट रिवीजन सत्र का उद्देश्य अभ्यर्थियों को कम समय में अधिकतम तैयारी कराते हुए उन्हें सफलता के लिए तैयार करना है।कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को अंतिम समय की रणनीति, महत्वपूर्ण विषयों का विश्लेषण, संभावित प्रश्न, स्मार्ट रिवीजन तकनीक, अधिक अंक प्राप्त करने के उपाय, सामान्य त्रुटियों से बचाव एवं शॉर्ट ट्रिक्स की जानकारी दी जाएगी। सत्र का मुख्य विषय 14 वीं जेपीएससी परीक्षा हेतु अंतिम समय की तैयारी एवं रणनीति” रखा गया है। इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद एवं मोटिवेटर श्री अरुण अग्रवाल (निदेशक – उड़ान IAS एकेडमी) द्वारा अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह सत्र भगवान बिरसा मुंडा एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी, पोस्ट ऑफिस के समीप, पाकुड़ में आयोजित होगा। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिले के सभी जेपीएससी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस पावर रिवीजन कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं एवं अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि यह सत्र अभ्यर्थियों को सही दिशा, सटीक रणनीति एवं आत्मविश्वास प्रदान करेगा, जिससे वे आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। ============================= Teamprdpakur on dated 10/04/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)