PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
district_press Release
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ================================ प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 550 ================================ दिनांक:-08-04-2026 =============================== जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने विभिन्न गोदामों एवं केंद्रों का किया निरीक्षण जिले में जन वितरण प्रणाली एवं खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने JSFC गोदाम, महेशपुर, पाकुड़िया एवं अमड़ापाड़ा का निरीक्षण किया। साथ ही महेशपुर स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र, दमदमा लैम्प्स लिमिटेड, पाकुड़िया प्रखंड स्थित पाकुड़िया लैम्प्स लिमिटेड, तथा अमड़ापाड़ा स्थित आलूबेड़ा अधिप्राप्ति केंद्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, महेशपुर प्रखंड स्थित इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां गैस आपूर्ति व्यवस्था एवं उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ================================ Teamprdpakur on dated 10/04/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)