PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ========================== प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 548 ========================== दिनांक:-08.04.2026 ========================== जिले में आयुष जांच शिविर का सफल आयोजन, 341 लोगों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जिले में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं आमजनों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 341 लाभुकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर महेशपुर प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, तेलियापोखर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा, बांसजोरी एवं नवाडीह, तथा हिरणपुर प्रखंड के देवापाड़ा में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान सहित चिकित्सकों की टीम डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अफरोज आलम, डॉ. प्रेम प्रकाश एवं डॉ. लवकुश यादव ने बताया कि शिविर के दौरान रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। सभी लाभुकों को आवश्यक परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र एवं ग्रामीणों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। आयुष विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रखा जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। =========================== Teamprdpakur on dated 10/04/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)