PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
district_press Release
Subject : कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु केंद्रीय टीम का पाकुड़ दौरा कालाजार (विसरल लीशमैनियासिस) की वर्तमान स्थिति, इंडोर रेसिडुअल स्प्रे की गुणवत्ता का आकलन एवं अन्य वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा के उद्देश्य से केंद्रीय टीम द्वारा पाकुड़ जिले का विस्तृत फील्ड विजिट किया गया। इस दौरे का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने किया। उनके साथ डॉ. रजत रंजन, संबंधित प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. हसीब (WHO जोनल कोऑर्डिनेटर), श्री राज कुमार, सौमाश, राज कुमार (मलेरिया इंस्पेक्टर), अंकित कुमार (DVBD कंसल्टेंट) एवं राजू अग्रवाल (FLA) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। केंद्रीय टीम ने पाकुड़ सदर, हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंडों का भ्रमण करते हुए महादेवपुर, घाघरजनी एवं फूलपहाड़ी गांवों का दौरा किया। इस दौरान कालाजार के वर्तमान मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा फील्ड स्तर पर केस डिटेक्शन एवं सर्विलांस गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में इंडोर रेसिडुअल स्प्रे की गुणवत्ता का विशेष रूप से आकलन किया गया। केंद्रीय टीम ने पाया कि जिले में IRS की गुणवत्ता अत्यंत अच्छी है तथा सभी निर्धारित मानकों का समुचित पालन किया जा रहा है। साथ ही कालाजार मरीजों के फॉलो-अप की प्रक्रिया भी संतोषजनक पाई गई। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी मरीजों की नियमित निगरानी एवं समुचित देखभाल हो रही है। इसके अतिरिक्त, जिले में वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे IEC (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियों की भी सराहना की गई। टीम ने पाया कि समुदाय में जागरूकता का स्तर बेहतर है और लोग इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। अन्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्विलांस, केस मैनेजमेंट एवं रोकथाम उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।स्वास्थ्यकर्मियों को फील्ड स्तर पर कार्यों में और सुधार, बेहतर समन्वय तथा कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। on dated 10/04/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)