PRD, Pakur
Attached Photo :
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ================================= प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 544 ================================ दिनांक:-07-04-2026 ================================ ई-संजीवनी सेवा में पाकुड़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 4 सीएचओ राज्य के टॉप-10 में शामिल पाकुड़ जिला अंतर्गत ई-संजीवनी दूरचिकित्सा परामर्श सेवा में दिन-प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। सुदृढ़ नेतृत्व एवं बेहतर समन्वय के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) द्वारा सराहनीय उपलब्धि हासिल की गई है। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को निरंतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श मिल रहा है। टॉप-10 में पाकुड़ के 4 सीएचओ शामिल पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य स्तर पर चयनित टॉप-10 सीएचओ में पाकुड़ जिले के 4 सीएचओ शामिल रहे। इनमें— एससी फतेहपुर, एससी धरमपुर, एससी रोलाग्राम, एससी सुरमा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है।उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी सेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ हुई है, जिससे आमजन को समय पर परामर्श मिल रहा है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। ============================= Teamprdpakur on dated 10/04/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)