PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
district_press Release
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ============================ प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 215 =========================== दिनांक:10-02-2026 ============================ समाहरणालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन शिविर आयोजित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित होने वाले फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को समाहरणालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, खनन निरीक्षक एवं पणन सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोकथाम योग्य बीमारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं समस्त जिलेवासियों से अपील किया कि वे अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करें तथा अपने परिवार, सहकर्मियों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता एवं जनजागरूकता के माध्यम से ही जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दौरान घर-घर जाकर दवा खिलाने की व्यवस्था की गई है, इसलिए सभी लोग अभियान में सहयोग प्रदान करें। =========================== Teamprdpakur on dated 11/02/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)