PRD, Pakur
Attached Photo :
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ============================ प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 212 ============================ दिनांक:-09-02-2026 ============================ 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान एक भी लाभार्थी दवा सेवन से न छूटे, अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान: उपायुक्त जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेएसएलपीएस की सखी दीदी, सीएलएफ पदाधिकारियों एवं संबंधित टीम के साथ विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लक्षित आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को दवा सेवन कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। उपायुक्त ने सखी दीदियों एवं सीएलएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रांतियों को दूर करने एवं प्रत्येक घर तक दवा सेवन सुनिश्चित करने में इनकी सहभागिता अत्यंत अहम है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि दवा खाली पेट न खाई जाए तथा दवा सेवन के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया (हाथीपांव) एक गंभीर बीमारी है, जिसे नियमित एवं सामूहिक दवा सेवन के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बूथ स्तर पर विशेष दवा सेवन दिवस का आयोजन किया जाए तथा प्रत्येक परिवार को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान क्षेत्रवार निगरानी की जाएगी तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले समूहों एवं कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं जेएसएलपीएस की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि व्यापक जनजागरूकता, घर-घर संपर्क एवं सामुदायिक सहभागिता से ही फाइलेरिया मुक्त समाज का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। =========================== Teamprdpakur on dated 11/02/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)