PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ========================== प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 206 ========================== दिनांक:-07.02.2026 ========================== जिले में आयोजित आयुष जांच शिविर में 138 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 138 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर अमड़ापाड़ा प्रखण्ड का संथालीटोला, मालिपाड़ा, महेशपुर प्रखंड के कैराछतर, पाकुड़ प्रखंड के मंगलापाड़ा, पाकुड़िया प्रखंड के मोगलाबांध में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ अमरेश कुमार, डॉ राजेश यादव, डॉ कुलेश कुमार, डॉ संतोष कुमार यादव, डॉ बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की। =========================== Teamprdpakur on dated 11/02/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)